मामला पीपलरावा थाना अंतर्गत ग्राम सूरजना का है, जहां कमलापुर पुलिस ने लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सोमवार सुबह 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूल किया।