जावद मंडी में खाद वितरण को लेकर अव्यवस्थाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। यहां किसानों के बैठने से लेकर पीने के पानी तक की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण अन्नदाता घंटों लंबी लाइनों में खड़े परेशान नज़र आए और काम भी काफी धीमी गति से किया जा रहा था। इसी दौरान स्थिति की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र अहिर मौके पर पहुंचे