झांसी: झांसी के लक्ष्मी तालाब में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को दी विदाई
Jhansi, Jhansi | Sep 3, 2025 गणेश चतुर्थी के 10 दिनों तक चले पर्व का समापन बुधवार शाम 6 बजे हुआ। झांसी में विभिन्न स्थानो से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन लक्ष्मी तालाब मे किया गया। इस दौरान, भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। विसर्जन के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तालाब के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई थी और गोताखोरों को भी तैनात किया गया।