इटावा: चौबिया इलाके के बरालोकपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, खेत में गिरी, बालक की मौत, दंपति समेत 5 घायल
इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बरालोकपुर में पशु मेला के पास तेज रफ्तार एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, हादसे के बाद कार और बाइक सड़क से 10 फीट नीचे खेत में जा गिराम हादसे बाइक सवार 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि उसके माता पिता एवं कार सवार समेत कुल 5 लोग घायल हो गये। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है