आरा: असनी गांव में शुक्रवार की शाम बनास नदी में डूबने से भैंस नहलाने गए एक अधेड़ की मौत
Arrah, Bhojpur | Aug 9, 2024 भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव में शुक्रवार की शाम बनास नदी में डूबने से भैंस नहलाने गए एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव वार्ड नंबर चार निवासी स्व.कालका यादव के 45 वर्षीय पुत्र वीर बहादुर सिंह है एवं वह पेशे से किसान थे।