मथुरा: सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर मनाया
मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के चेयरपर्सन एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी ने सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर जन्मदिन मनाया और कार्यालय पर केक काटा तथा उनके स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी