ननखड़ी: पाट बंगला ग्राउंड में प्लॉट आबंटन की प्रक्रिया आज से शुरू, विभिन्न स्थानों से व्यापारी पहुंचे
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर आज पाट बंगला ग्राउंड में प्लाट आबंटन की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा शुरू की। इस अवसर पर आज प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। वहीं विभिन्न स्थानों से आए व्यापारियों द्वारा स्टाल की खरीदारी की। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले 11 से 14 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा।