सीतापुर: बलदेव नगर के पास संदिग्ध अवस्था में नहर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र के बलदेव नगर के पास संदिग्ध अवस्था में युवक का शव नहर में उतरता हुआ मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी परिवार और पुलिस को दिए जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक अधिक मात्रा में शराब पीता था।