नवाबगंज: मसौली में बाइक और पैदल यात्री की टक्कर, दो लोग गंभीर घायल, लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसौली थाना क्षेत्र के बिरौली मोड़ के पास सोमवार करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मोटरसाइकिल सवार मुकेश कुमार बाराबंकी से रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिरौली मोड़ की तरफ से आ रहे पैदल यात्री टिंकू से टक्कर हो गई।हादसे में मुकेश कुमार और टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए।मुकेश कुमार जबरपुरवा गांव का रहने वाला है।