पुलिस ने दो अभियुक्त दो लाख नकद व तीन मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार प्रयागराज सिविल लाइंस पुलिस ने रेलवे जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 10 पर स्क्रैप उठाने वाले युवक से लूट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से दो लाख रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई जारी है।