रुद्रपुर: जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जनपद में उपजिलाधिकारियों को कृषि से संबंधित दिए निर्देश
डीएम ने बताया कि जनपद के अधिकांश कृषकों के द्वारा खेती से अतिरिक्त आय प्राप्त करने हेतु ग्रीष्मकालीन धान की खेती को अपनाया जा रहा है जो पर्यावरण के दृष्टिकोण से अत्यंत हानिकारक है साथ ही ग्रीष्मकालीन धान की खेती करने से भूमिगत जल का भी ह्यस भी तेजी से हो रहा है उन्होंने बताया कि इससे आगामी गर्मियों के महीनों में पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है