लाडनूं: लाडनूं न्यायालय परिसर में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 180 प्रकरणों का किया गया निस्तारण
Ladnu, Nagaur | Mar 9, 2024 लाडनूं के न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजन अपर जिला सेशन न्याया धीश उत्तमा माथूर, उपखंड अधिकारी सुमन शर्मा और वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश डॉ.विमल व्यास की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान 180 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया।