कुसमी सामरी शनिवार वन परीक्षेत्र में एक दंतैल हाथी के प्रवेश से ग्रामीणों में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार हाथी सिविलदाग, नवडीहा और करकली की दिशा में बढ़ रहा है। वन परीक्षेत्र अधिकारी मणिकांत वर्मा ने बताया कि यह हाथी अपेक्षाकृत युवा है और स्वभाव से उग्र तथा संवेदनशील माना जा रहा है।स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।