कर्वी के पटेल तिराहा के पास आज शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे बाइक नियंत्रित होने पर बाइक सवार पुलिस जवान मंगल सविता गिरकर घायल हो गया। मंगल सविता LIC तिराहा से पटेल तिराहा होते हुए जज साहब के यहां ड्यूटी पर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वहीं घायल मंगल सविता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।