इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में कोर्ट ने दो सह-आरोपियों को दी जमानत, सोनम के गहने भी लौटाने का आदेश
Indore, Indore | Jul 12, 2025 इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में कोर्ट ने दो सह-आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार को जमानत दे दी है। दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट डीकेके मिहसिल्ल की अदालत ने दोनों को जमानत दी। सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। दरअसल राजा की सोहरा (शिलॉन्ग) में हत्या के बाद सोनम इंदौर में जिस फ्लैट में रुकी थी