जीरापुर: अयोध्या में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव को लेकर लसूड़ल्या खेराज में 7 दिवसीय उत्सव का हो रहा आयोजन
जीरापुर के ग्राम लसूड़ल्या खेराज मे अयोध्या में भगवान श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 7 दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है जिसको लेकर आज सोमवार की सुबह 5:00 से लेकर सुबह 7:00 बजे तक गांव में भजन कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली जा रही है,इस अवसर पर प्रभात फेरी की तर्ज पर शाम को भी पूरे गांव में सभी ग्रामीण जनों द्वारा फेरी निकाली जा रही है।