सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, गोवंश हत्या के आरोपी 2 बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार, एक फरार
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के इस्माइलपुर में गोवंश हत्या की घटना के 12 घंटे बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। शनिवार को एक खेत में गोवंश का कटा हुआ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।