बालाघाट: बालाघाट में जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव, 91% मतदान, प्रवेश मलेवार अध्यक्ष बने, अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित
शनिवार 17 जनवरी को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न हुए। कुल 507 मतदाताओं में से 463 ने मतदान किया। 17 पदों के लिए 34 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से बैलेट पेपर से हुआ, न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा रही। मतगणना के बाद प्रवेश मलेवार अध्यक्ष, दिलीप चौधरी उपाध्यक्ष, मधु बिसेन सचिव सहित अन्य निर्वाचित हुए हैं।