आमजन का एकीकृत हिस्सा बनने के लिए SP आदित्य मिश्रा के निर्देशन और SDOP विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कटंगी पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के तहत इन दिनों गांव-गांव जाकर चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ संवाद कर रही है। शुक्रवार को थाना प्रभारी धमेन्द्र कुसराम ने ग्राम टेकाड़ी (का.) और शनिवार को ग्राम देवरी में चौपाल लगाई।