फुलवरिया: फुलवरिया में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया, अधिकारी व कर्मी शामिल हुए
फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय के परिसर में मंगलवार की दोपहर दो बजे समाज कल्याण विभाग के बैनर तले नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से देश को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस संकल्प कार्यक्रम में सीओ बीरबल वरुण कुमार, beo सह कल्याण पदाधिकारी अरविंद कुमार सहीत प्रखंड के सभी कर्मी शामिल हुए। सभी लोगों ने एक साथ शपथ लिया।