लखीमपुर खीरी में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सदर कोतवाली के पास स्थित श्री राम चौराहे पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सदर विधायक योगेश वर्मा और हनुमान भक्तों के सहयोग से बुधवार देर शाम महा आरती और हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया।