उनियारा के अलीगढ़ मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत हो गई। गुरुवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार बाईक की आमने सामने की भिड़ंत में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए उनियारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। सूचना पर उनियारा पुलिस भी मौके पर पहुंची।