रैगांव के बौलिहा निवासी गर्भवती मीना अहिरवार को प्रसव पीड़ा होने पर सतना जिला अस्पताल लाया गया था । जिला अस्पताल गेट पर पहुंचते ही गर्भवती को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी । परिजन मेडिकल स्टाफ को बुलाया लेकिन कोई नहीं आया, नतीजतन सोमवार की रात 10 बजे एंबुलेंस में ही डिलेवरी हो गई । काफी देर बाद एक आया आई और जच्चा बच्चा को अंदर ले गई ।