सोहावल: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रीराम वल्लभ भगवंत विद्यापीठ ड्योढ़ी के छात्र छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरूक
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में श्रीराम वल्लभ भगवंत विद्यापीठ ड्योढ़ी अयोध्या के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानाचार्य डा0 रामकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में रैली निकालकर ड्योढ़ी बाजार एवं स्थानीय ग्राम पंचायतों में घर-घर सम्पर्क कर जागरूक किया।