आरा: ब्रहपुर गांव में खाना बनाते समय झुलसी महिला का आरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन, घर में मचा कोहराम
Arrah, Bhojpur | Dec 3, 2025 बक्सर जिले के ब्रहपुर थाना क्षेत्र के ब्रहपुर गांव निवासी नागेंद्र पांडे की पत्नी गीता पांडे 27 नवंबर को खाना बनाने के दौरान झुलस गई थी महिला का आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था इलाज के दौरान बुधवार शाम 4:00 बजे महिला की मौत हो गई मौत के बाद घर में कोहराम सा मच गया है।