पिंड्रा: थाना बड़ागाँव पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ 01 नफर अभियुक्त प्रमोद पाण्डेय को किया गिरफ्तार
बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर किरन गार्डन रामनगर के पास से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ प्रमोद पाण्डेय उर्फ छोटू पुत्र स्व० अमरेश पाण्डेय, नि० रसूलपुर, थाना बड़ागाँव, वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रहे है।