टोंक: ग्राम बावड़ी निवासी विवाहिता की रिपोर्ट पर शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Jan 23, 2026 टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने बताया कि ग्राम बावड़ी निवासी विवाहिता सुमन कुमारी पत्नी मोहित कुमार ने शहर के महिला थाना में उपस्थित होकर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 12 मार्च 2024 को हुआ था।