गोमिया: चतरोचट्टी के प्रवासी मजदूर की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Gumia, Bokaro | Mar 29, 2026 गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की सीधावारा पंचायत के प्रवासी मजदूर मनोज महतो की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे मृतक के परिजनों सहित पत्नी कौशल्या देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के साथ वहां मारपीट की गई, जिसके कारण शुक्रवार को उनकी जान चली गई।