बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के सिरसौली गांव के रहने वाले धर्मवीर सागर पुत्र रामचरण को आज सुबह 9:00 बजे कार ने टक्कर मार दी। जिससे उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उपचार नहीं किया। इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर ने अभद्रता की और गाली गलौज कर छुट्टी कर दी। जबकि उनके कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर है।