बांसडीह: गोड़ समाज के छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से नाराज लोगों ने बांसडीह तहसील में किया जोरदार प्रदर्शन
Bansdih, Ballia | Mar 30, 2026 बांसडीह तहसील परिसर में गोड़ समाज के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से नाराज लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी की। सोमवार के दिन तहसील में पहुंचे पर्दशन कारियों ने बताया कि गोड़ समाज के छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। जिसे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।