ग्वालियर गिर्द: विदाई के वक्त दुल्हन का बड़ा फैसला: अफेयर का पता चलते ही शादी से इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात
ग्वालियर के कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब फेरे होने के बाद विदाई के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन को दूल्हे के पिछले डेढ़ साल से चल रहे अफेयर की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने साफ कह दिया कि वह ऐसे रिश्ते के साथ अपनी जिंदगी शुरू नहीं करेगी।