वाड्रफनगर: सेना में भर्ती का सुनहरा मौका! चूक गए तो पछताएंगे, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़कर 10 अप्रैल
वाड्रफनगर बुधवार जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा बताया गया है कि भारतीय सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है।पूर्व में यह तिथि 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी।