उतरौला: श्री दत्त गंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने शुक्लागंज आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
4 मार्च मंगलवार सुबह 11:00 बजे श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने जनता दर्शन में आए हुए क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया उन्होंने कहा कि विकासखंड के ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।