चान्हो: ED ने अयोध्यापुरी में एक निजी बैंक के अधिकारी के घर पर की छापेमारी।
Chanho, Ranchi | May 30, 2024 रांची में एक बार फिर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी की। अयोध्यापुरी रोड नंबर-1 में ईडी की टीम ने बुधवार को छापेमारी की। बताया जा रहा है कि निजी बैंक के अधिकारी सौरभ कुमार के मकान में ईडी की टीम पहुंची थी और आईएएस मनीष रंजन से जुड़े मामले में कागजात की तलाशी ली। यहां ईडी की टीम ठाकुर नाम के एक व्यक्ति से जुड़े कागजातों को भी खंगाल रही थी।