राजपुर थाना क्षेत्र के हेठूआ गांव में 20 वर्षीय युवक की हुई मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने भलुआ गांव के समीप बक्सर–कोचस स्टेट हाइवे को करीब दो घंटे तक जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है, पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।