खुर्जा: पहावटी के पास हलपुरा कट से पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, करीब ₹3 लाख कीमत के अवैध पटाखे बरामद
जनपद में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अरनिया पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी पहावटी के पास हलपुरा कट से 2 अभियुक्तों को 6 बड़े कार्टून व 3 छोटे कार्टून गट्टा अवैध पटाखों सहित गिरफ्तार किया गया, पुलिस द्वारा यह खुलासा सोमवार रात्रि लगभग 9:48 पर किया गया।