पटना ग्रामीण: पटना के दीघा थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप, SDPO नीतीश चंद्र धारिया ने दी जानकारी
पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पोल्शन रोड नंबर 4 पर स्थित एक होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता बीते 20 मई को दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने निकली थी जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस जांच शुरू की थी।