सुंदर नगर: सुंदरनगर के वरिष्ठ पत्रकार गगन शर्मा को हिमाचल गौरव पत्रकार अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया, क्षेत्र में जश्न का माहौल
सुंदरनगर के वरिष्ठ पत्रकार गगन शर्मा को हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट द्वारा श्री नयना देवी जी मे आयोजित द्विवार्षिक सम्मेलन में हिमाचल गौरव पत्रकार अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।सोमवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए गगन शर्मा ने बताया कि उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष राज बिहारी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा द्वारा 15 वर्षो तक कार्य हेतु भेंट किया गया है।