खंडोली में रविवार को भाजपा द्वारा वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।