कानपुर: विजयनगर में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयनगर स्थित अंबेडकर नगर कॉलोनी में दो पक्षों के बीच नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई ।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना प्रभारी ने जानकारी दी की वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। थाना स्तर पर अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।