हजारीबाग में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य तांडव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रामभक्तों के जोश, गगनभेदी जयकारों, आकर्षक झांकियों और पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब आस्था और उत्साह का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा है।