बाड़मेर: बाड़मेर के भाटाला में एक युवक लूनी नदी में बह गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
Barmer, Barmer | Sep 5, 2025 बाड़मेर के भाटाला में गांव टुकिया के निवासी हिमताराम पुत्र छगनाराम मेघवाल लूनी नदी की तेज रिपट में बहकर पानी में गिर गए। यह हादसा अचानक नदी के बहाव के तेज होने के कारण हुआ। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान प्रशासन और पुलिस को भी सूचित किया।