मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन डाक बंगला परिसर में पाली लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार पीपी चौधरी का नगरवासियों ने किया स्वागत
डाक बंगला परिसर में पाली लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार पीपी चौधरी का आज कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने पीपी चौधरी का माला एवं साफा पहना उनका स्वागत किया। पीपी चौधरी ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तत्पर रहेंगे।