मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन जाड़न एवं खारडी के बीच कार एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार शख्स की हुई मौत
स्टेट हाईवे-61 मारवाड़ जंक्शन खारडी एवं जाड़न के बीच कार की टक्कर से बाइक सवार शख्स की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के द्वारा सोजत सिटी निवासी खिवसिंह के शव को बांगड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया वहीं परिजनों को सूचित कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।