हरिहरगंज: हरिहरगंज रामनवमी पूजा शोभायात्रा में शामिल झांकियों को मिला सम्मान, प्रतिभागियों में दिखा उत्साह
हरिहरगंज में रामनवमी पूजा के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों को सम्मानित करते हुए एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।रामनवमी पूजा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को मेडल,ट्रॉफी तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।