बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के रघुवर नगर ग्राम सभा में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई ।इस दौरान दोनों पक्ष से कुल 10 लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने रविवार के दिन बताया कि दोनों पक्षों के तहरीर पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ।दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।अभी मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।