आरा: आरा के कई गांवों में मतदाता जागरूकता के लिए परंपरागत गीत गाकर जीविका दीदियों ने लोगों को किया जागरूक
Arrah, Bhojpur | Oct 12, 2025 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार SVEEP कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों के द्वारा जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व एवं शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।