नौगढ़ में मंगलवार सुबह 10 बजे को उस समय सनसनी फैल गई, जब कुएं में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस द्वारा घंटो मशक्कत के बाद शव को कुएँ से बाहर निकाला गया। शव की पहचान अतुल तिवारी निवासी—कुंडा, प्रतापगढ़ के रूप मे हुयी जो रिलायंस कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था।जो बीते 17 तारीख से लापता था।पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेकर जाँच मे जुट गयी।