फुल्लीडूमर: सुराहा मोड़ के पास सड़क पर तीन दिन से गिरा ताड़ का पेड़, दुर्घटना का खतरा बढ़ा
प्रखंड के खेसर-रामपुर मुख्य मार्ग पर सुराहा मोड़ के आगे तीन दिन से सड़क के बीचों-बीच गिरा ताड़ का पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा यह विशाल पेड़ उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया था, लेकिन अब तक इसे हटाने की कोई पहल नहीं की गई है। इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन