उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र में साढ़े दस वर्षीय लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ लोगों ने बाइक पर जबरन बैठा कर साढ़े दस वर्षीय लड़की का गलत नीयत से अपहरण कर लिया गया। जब वह अपनी मां के साथ घर से बथान जा रही थी। घटना के कई दिनों बाद भी लड़की के घर नहीं लौटने पर मामले में अपहृत लड़की के पिता के आवेदन पर FIR दर्ज कर पुलिस जाँच कर रही है.